पास आए अमर तो मुलायम से दूर हो रहे हैं आजम

चर्चा है कि यह अमर सिंह की समाजवादी पार्टी में वापसी हो स कती है, लेकिन अमर की वापसी से समाजवादी के सबसे चर्चित मुस्लिम चेहरा आजम खान नाराज हो गए है। उनकी नाराजगी का अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आजम इस कार्यक्रम में शामिल तक नहीं हुए। माना जा रहा है कि वे अमर सिंह की मौजूदगी से नाराज थे।
मुलायम ने भी आजम के बजाए अमर सिंह को तव्वजो दी। मंच पर अमर सिंह के साथ तमाम समाजवादी नेता मौजूद थे। मंच की तस्वीर देखकर अंजादा लगाया जा सकता था कि रिश्तों के बीच की जमी बर्फ अब फिछलने लगी है, हालांकि अमर सिंह को मुलायम के बगल की कुर्सी नहीं मिली, लेकिन पिछले कुछ सालों में मुलायम के खिलाफ कड़वे बोल बोलने का रिकार्ड बनाने वाले अमर सिंह का इस मंच पर बैठना भी लोगों को चौंका रहा था।
इस कार्यक्रम में शामिल तमाम सपा नेताओं ने अमर सिंह को लेकर खास उत्साह नहीं दिखाया। कभी पांव छूकर आशीर्वाद लेने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस ने इस बार उन्हें दूर से ही नमस्कार किया। वहीं मुलायम सिंह यादव ने अपने भाषण में अमर सिंह का जिक्र तक नहीं किया। वहीं सपा मुखिया के फैसले से नाराज आजम खां और रामगोपाल यादव जैसे पार्टी दिग्गज कार्यक्रम में शामिल ही नहीं हुए। उन्हें अमर सिंह का विरोधी माना जाता है।
नाराज आजम खुश होने का नाटक रते रहे, लेकिन जब उनसे अमर सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी भड़ास निकाल दी और कहा कि ऐसे लोगों को क्या भाव देना। नेताजी के परिवार से रिश्ता राजनीति से बहुत उपर है।












Click it and Unblock the Notifications