हमें मोदी से डर लगता है, राजनाथ तो वाजपेयी की तरह हैं : शिया धर्मगुरु

rajnath singh
लखनउ। भारतीय जनता पार्टी अब चुनावी रंग में रंग सारे भेद-भाव भूल कर वोट संचय की राह पर निकल पड़ी है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भले ही ‌मुस्लिमों से खुलकर अपने लिए वोट न मांग रहे हों, लेकिन धर्मगुरुओं से मिलकर उन्होंने दुआ मांगने को जरूर कहा।

हालांकि मौलाना ने राजनाथ ककी तारीफ में कहा कि हमें मोदी से डर लगता है, लेकिन राजनाथ तो वाजपेयी की तरह हैं। राजनाथ सिंह, महापौर दिनेश शर्मा व लालजी टंडन मौलाना कल्बे जव्वाद से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। उन्होंने मौलाना से दुआ करने की गुजारिश की वहीं मौलाना ने कहा कि हमारी दुआएं सब के साथ हैं।

जरूर पढ़ें - 'लहर' का कर‍िश्मा

मौलाना कल्बे जव्वाद के आवास पर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मौलाना ने वक्फ संपत्तियों के मामलों के साथ दिल्ली में शाहे मरदां जोरबाग करबला के बारे में चर्चा की।

साथ ही मौलाना ने कहा कि वक्फ बोर्ड को सुन्नी वक्फ में मर्ज करने की कोशिश व गठन न होने से काफी शिया वक्फ को नुकसान हो रहा है। इस पर भाजपा नेताओं ने मौलाना को आश्वासन देते हुए कहा कि वे वक्फ संपत्तियों के लिए ठोस कदम उठाएंगे। राजनीत‍ि की राह में सभी दलों ने एढ़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया है।

ऐसे में जिससे भी चुनावी जंग में मदद मिलने की उम्मीद है, सभी दल वहां समर्पण कर खुद को जन-ह‍ितैषी होने का दावा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+