बाहुबली विधायक राजा भैया ने भी इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, पहली लिस्ट में दो नाम

लखनऊ। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। इसमें अभी सिर्फ दो नाम शामिल हैं। दोनों को राजा भैया ने उन सीटों पर उतारा जहां उनका प्रभाव ज्यादा है। राजा भैया की पार्टी को चुनाव आयोग ने चुनाव चिह्न के तौर पर फुटबॉल खेलता खिलाड़ी का सिंबल दिया है।

 दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने प्रतापगढ़ और कौशांबी से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है। कौशांबी से पार्टी ने पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है।

प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप

प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप

अक्षय प्रताप सिंह ने 2004 में लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिल कर प्रतापगढ़ से सांसद बने थे। फिलहाल वो उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। राजा भैया उनके चचेरे भाई हैं।

कौशांबी से शैलेंद्र कुमार

कौशांबी से शैलेंद्र कुमार

शैलेंद्र कुमार ने भी कौशांबी से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर संसदीय चुनाव में जीत हासिल की थी। वो 1997, 2004 और 2009 में कौशांबी से सांसद रह चुके हैं। अक्षय प्रताप सिंह और शैलेंद्र कुमार का अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा-खासा प्रभाव है। इन दोनों ही लोकसभा सीटों पर कुंडा विधायक राजा भैया का भी जनाधार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+