रिश्तेदारों को फंसाने के लिए मुनव्वर राणा के बेटे ने खुद पर चलवाई थी गोली, रायबरेली पुलिस ने कहा

लखनऊ, 02 जुलाई: ऊर्दू के जाने-माने शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा पर सोमवार की देर रात हुए हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, रायबरेली पुलिस की जांच में यह बात निकल कर सामने आई है कि मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई। जांच के बाद पुलिस ने तबरेज पर हमले की कहानी को फर्जी करार दिया। वहीं, तबरेज की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को आधी रात पुलिस ने मुनव्वर राणा के लखनऊ और रायबरेली स्थित घर पर छापेमारी भी की।

Recommended Video

    Munawwar Rana Son Firing Case: Tabrez Rana ने चाचा को फंसाने के लिए रची थी साजिश | वनइंडिया हिंदी
    Raibareli police said Munnawar Ranas son himself involved in shooting case

    इस साजिश के पीछे पुलिस संपत्ति विवाद बता रही है। तो वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में हमले की कहानी फर्जी निकले के बाद पुलिस तबरेज राणा की तलाश में जुट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायबरेली पुलिस गुरुवार रात अचानक मुनव्वर राणा के लखनऊ और रायबरेली स्थित घर पहुंच गई और तलाशी ली। लेकिन तबरेज पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। वहीं, दूसरी तरफ मुनव्वर राणा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान महिलाओं और लड़कियों के साथ बदतमीज़ी की।

    सभी के मोबाइल फोन छीन लिए। मीडिया और वकील को नहीं आने दिया। सब गुंडागर्दी कर रहे थे। पुलिस की छापेमारी के बाद शायर ने वीडियो जारी किया। कहा कि एक दिन हमारी जंगल में लाश पड़ी मिलेगी, बिकरु कांड की तरह। इसमें इतना हंगामा करने की क्या जरूरत है? अब ये मुनव्वर राना बिकरु कांड हो गया है। मुनव्वर राणा ने कहा कि पुलिस ने कहा हम इनको जेल ले जाएंगे...उनको जेल ले जाएंगे। मैंने वॉरंट के बारे में पूछा तो उन्होंने मुझे हटने के लिए बोल दिया। मुनव्वर ने आगे कहा कि पुलिस ने गुंडागर्दी की। इनमें से कोई मुझे मार भी देगा और न भी मारे तो मैं इन हालात में मर जाऊंगा।

    जानिए आखिर क्या है पूरा मामला ?
    दरअसल, मुनव्वर राना और उनके भाइयों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 28 जून को तबरेज पर रायबरेली के त्रिपुला चौराहे के पास पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने तबरेज की कार पर फायरिंग की। तबरेज का कहना है कि जब तक उसने अपनी लाइसेंसी गन निकाली तब तक दोनों भाग खड़े हुए। इस मामले में तबरेज ने सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस इसी आधार पर इसे फर्जी हमला बता रही है। पुलिस का कहना है कि तबरेज ने खुद ही गोली चलवाई थी और इसे हमले का रूप दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+