राहुल गांधी हुए लापता, पता बताने वाले को मिलेगा उचित इनाम

लखनऊ। कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी लापता हो गये हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तहरीर दी गई है और पूरे जिले में राहुल गांधी की पोस्टर लगा दी गई है। पोस्टर पर लिखा गया है कि 'लापता राहुल की तलाश' और पता बताने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा। राहुल गांधी के ये पोस्टर जिले के हर प्रमुख चौराहे, कलेक्ट्रेट के दफ्तरों और रेलवे स्टेशन पर लगाये गये हैं।

आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गुमशुदगी की तहरीर पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। राहुल गांधी का पोस्टर देख कांग्रेसियों में खासा रोष व्याप्त है और उन्होंने इसे भाजपा की घटिया हरकत करार दिया है। हालांकि भाजपा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पोस्टर में किसी भी संस्था या पार्टी का नाम नहीं दिया गया है। भाजपा का कहना है कि यह पोस्टर खुद कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने लगाया है ताकि वो अपने नेता को ढूंढ सके।

बुलंदशहर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा है कि भाजपा को राहुल गांधी की चिंता की जगह देश की चिंता करनी चाहिए। सुभाष गांधी का कहना है कि इस हरकत की जितनी भी निंदा की जाए कम है। वहीं एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि इस तर‍ह की किसी भी घटना की जानकारी अभी तक नहीं है लेकिन शिकायत आती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। गौरतलब है इससे पहले इलाहाबाद में भी कुछ इसी तरह के पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें लिखा था 'राहुल गांधी लापता, पता बताने वाले को किया जाएगा मालामाल'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+