यूपी में वायरल बुखार से लोगों की मौत पर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

लखनऊ, 03 सितंबर: उत्तर प्रदेश में डेंगू और बुखार का कहर जारी है। वायरल बुखार की वजह से प्रदेश में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। कोरोना वायरस महामारी काल में वायरल बुखार ने सरकार के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। उधर, विपक्ष ने मौजूदा सरकार की तैयारियों को लेकर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुखार से लोगों की मृत्यु की खबर पर चिंता व्यक्त करते हुए पूछा है कि क्या यूपी सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार की लापरवाही के चलते हुई तबाही से कोई सबक नहीं लिया?

Priyanka Gandhi vadra Slams yogi Government Over Deaths Due To Viral Fever in up

प्रियंका ने कहा- सरकार को युद्धस्तर पर करना चाहिए काम

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को ट्वीट में लिखा, उप्र में वायरल बुखार से बच्चों समेत 100 से अधिक लोगों की मृत्यु की खबर चिंताजनक है। क्या उप्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार की लापरवाही के चलते हुई तबाही से कोई सबक नहीं लिया? प्रियंका ने आगे कहा कि सरकार को युद्धस्तर पर प्रभावित लोगों के इलाज के लिए हरसंभव साधन का इस्तेमाल करना चाहिए और बीमारी को रोकने पर तुरंत ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

फिरोजाबाद में वायरल बुखार से मरने वालों की संख्या 50 के पार

हाल ही में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में संदिग्ध डेंगू और वायरल बुखार के कारण 36 बच्चों सहित कुल 41 लोगों की मौत हो गई। इस बीच मथुरा में वायरल बुखार से 12 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद में वायरल बुखार से जान गंवाले वाले लोगों की संख्या का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत हुई है। लापरवाही के आरोप में तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। फिरोजाबाद की सीएमओ को भी हटा दिया गया है। लखनऊ में भी वायरल बुखार के 400 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+