सीएम योगी के 'प्रॉपर्टी जब्त' वाले बयान पर प्रियंका का पलटवार, बोलीं- याद रखें आपकी प्रॉपर्टी भी...

लखनऊ, 22 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'प्रॉपर्टी जब्त' वाले ट्वीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि अपनी आवाज उठाने वालों को डराने और धमकाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना एक घोर अपराध है।

priyanka gandhi vadra hits back at cm yogi tweet over seizing property

Recommended Video

    UP: CM Yogi Adityanath के प्रोपर्टी जब्त वाले बयान को लेकर Priyanka Gandhi का हमला | वनइंडिया हिंदी

    'अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना संवैधानिक अधिकार है'

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट में लिखा, ''इस देश में अपनी आवाज उठाना, प्रदर्शन करना और अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना एक संवैधानिक अधिकार है। जायज मांगों के लिए आवाज उठाने वालों को डराने और धमकाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना एक घोर अपराध है।'' प्रियंका ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ''जिस प्रॉपर्टी'' पर योगी जी बैठे हैं, वह उनकी नहीं... देश की जनता की है। याद रखें कि वह "प्रॉपर्टी" भी एक दिन जनता जब्त कर सकती है।''

    क्या था सीएम योगी का ट्वीट ?

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट में लिखा था, ''प्रदेश के युवाओं से मेरी अपील है कि वह किसी के बहकावे में न आएं। आज कोई गलत नहीं कर सकता है। जिसको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करवानी हो, वह गलत कार्य करे।'' मुख्यमंत्री ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा था, ''सरकार की व्यवस्था अनुशासन एवं परिश्रम से चलती है। हमारा कार्य जनता की सेवा करना है। हम जनता के मालिक नहीं हैं, जनता हमारी मालिक है।''

    'यूपी में अब किसी को भी गलत करने की छूट नहीं है'

    दरअसल, मुख्यमंत्री योगी बुधवार को आबकारी इंस्पेक्टर के नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनको किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। पहले की सरकारों पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब किसी को भी गलत करने की छूट नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को अपनी प्रॉपर्टी जब्त करवानी हो तो वह गलत काम कर सकता है। जिसको अपने आगे के सारे रास्ते बंद करने होंगे वह अन्याय करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+