सरकारी नौकरियों को लेकर प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा- वाह री सरकार

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार समूह 'ख' और 'ग' की विभिन्न सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है। जिसके तहत सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं की शुरुआत नौकरी पांच वर्ष की संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट से होगी। तो वहीं, अब इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार की मंश पर सवाले उठाते हुए तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'युवा सब समझ चुका है। अपना हक मांगने वो सड़कों पर उतर चुका है।'

Recommended Video

    UP Govt Job: Priyanka Gandhi का CM Yogi पर तंज, युवाओं का दर्द बढ़ा रही है सरकार | वनइंडिया हिंदी
    5 साल अपमान वाली बंधुआ मजदूरी

    5 साल अपमान वाली बंधुआ मजदूरी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए योगी सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'वाह री सरकार, पहले तो नौकरी ही नहीं दोगे। जिसको मिलेगी उसको 30-35 से पहले नहीं मिलेगी। फिर उस पर 5 साल अपमान वाली संविदा की बंधुआ मजदूरी। और अब कई जगहों पर 50 वर्ष पर ही रिटायर की योजना। युवा सब समझ चुका है। अपना हक मांगने वो सड़कों पर उतर चुका है। #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस'

    नहीं चाहिए संविदा: प्रियंका गांधी

    नहीं चाहिए संविदा: प्रियंका गांधी

    15 सितंबर को भी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'संविदा = नौकरियों से सम्मान विदा
    5 साल की संविदा= युवा अपमान कानून
    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पहले भी इस तरह के कानून पर अपनी तीखी टिप्पणी की है। इस सिस्टम को लाने का उद्देश्य क्या है? सरकार युवाओं के दर्द पर मरहम न लगाकर दर्द बढ़ाने की योजना ला रही है। #नहीं_चाहिए_संविदा'

    संविदा पर विचार कर रही है सरकार

    संविदा पर विचार कर रही है सरकार

    दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों के समूह 'ख' और 'ग' की नई भर्तियों के लिए बड़े बदलाव पर विचार कर रही है। नई नौकरी पाने वालों को पांच साल तक संविदा पर तैनाती की जाएगी। जिसमें सही तरीके से काम करने वालों को ही बाद में नियमित किया जाएगा। बता दें कि नई व्यवस्था के तहत तर्क यह दिया जा रहा है कि इससे राज्य कर्मचारियों की काम करने की दक्षता बढ़ेगी और वित्तीय भार भी कम होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+