भाजपा सरकार ने टीका उत्सव तो मना लिया, लेकिन व्यवस्था नहीं की, Priyanka Gandhi ने कहा

लखनऊ, मई 12: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देश में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। तो वहीं, बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। इस बीच कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर ग्राफ ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की।'

Priyanka Gandhi said the BJP government did celebration for vaccines but failed to arrange

Recommended Video

    Coronavirus: Priyanka Gandhi ने Vaccination को लेकर PM Modi पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    टीका उत्सव मनाया, लेकिन वैक्सीन की व्यवस्था नहीं की: प्रियंका गांधी
    वैक्सीन की कमी पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक ग्राफ ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 प्रतिशत की गिरावट आई। मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया? अमरीका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी वैक्सीन कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है।'

    ऐसी भयावह स्थिति भारत में 1918 में देखी गई थी: प्रियंका गांधी
    इससे पहले प्रियंका गांधी ने गंगा नदी में लाशें मिलने की खबरों के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला था। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अखबारों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'गांवों में कोरोना के चलते स्थिति सामान्य नहीं है। लोगों का टेस्ट नहीं हो रहा है। इलाज मिल नहीं रहा है और लोगों की मृत्यु हो जा रही है। इस हालत के चलते वो आंकड़ों में भी नहीं गिने जा रहे हैं। गाजीपुर एवं बक्सर में कई सारे शव गंगा नदी में तैरते मिले। हमीरपुर में यमुना नदी में शव तैरते हुए मिले थे। इस तरह की भयावह स्थिति भारत में 1918 में देखी गई थी जब फ्लू के प्रकोप के चलते हुई मौतों के बाद लोगों के शव नदियों में मिले थे। इस सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता के चलते आज गांवों को बुरे हाल पर छोड़ दिया गया है। गांव कराह रहे हैं लेकिन सरकार के मुखिया केवल अपने मन की बात करने में लगे हैं।'

    3 लाख 48 नए मामले आए सामने
    बता दें कि देश के अंदर पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 48 हजार 421 नए मामले सामने आए है। तो वहीं, 4 हजार 205 मरीजों की मौतों हो गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है। हालांकि, मौतों की बढ़ती संख्या से अब भी सरकार की टेंशन बढ़ी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+