किसानों पर हमला देश पर हमला है, प्रधानमंत्री जी देश को कमजोर मत कीजिए, प्रियंका गांधी ने कहा

Priyanka Gandhi Latest News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों पर हमला देश पर हमला है, प्रधानमंत्री जी देश को कमजोर मत कीजिए। दरअसल, 26 जनवरी के बाद किसान आंदोलन ठंडा पड़ता दिख रहा था और पुलिस भी गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए किसानों को हटाने की तैयारी में थी। लेकिन रातोंरात माहौल बदल गया और किसान एक बार फिर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे है।

Recommended Video

    Farmer Protest: Rahul Gandhi बोले- ये एक साइड चुनने का वक्त मैं किसानों के साथ | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi said attack on farmers is an attack on the country

    देश को कमजोर मत कीजिए प्रधानमंत्री जी: प्रियंका गांधी
    प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'किसान का भरोसा देश की पूंजी है। इनके भरोसे को तोड़ना अपराध है। इनकी आवाज न सुनना पाप है। इनको डराना धमकाना महापाप है। किसान पर हमला, देश पर हमला है। प्रधानमंत्री जी, देश को कमजोर मत कीजिए।'

    किसानों को जो तोड़ना चाहते हैं वे देशद्रोही है: प्रियंका गांधी
    इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि 'कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को ख़त्म करने की कोशिश की। आज गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है। कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं। हिंसक तत्वों पर सख़्त कार्यवाही की जाए लेकिन जो किसान शांति से महीनो से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है।'

    धरना स्थल पहुंचने लगे किसान
    बता दें कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए पिछले काफी लम्बे समय से कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए है और पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन 26 जनवारी के बाद ये आंदोलन ठंड़ा पड़ता दिखा रहा था, लेकिन गुरुवार की रात यहां पर काफी कुछ देखने को मिला, प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार की शाम को यहां से प्रदर्शनकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि वह धरनास्थल को नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान भावुक टिकैत रो पड़े और उनका रोने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद बड़ी संख्या में हरियाणा से किसान प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+