प्रियंका गांधी ने शेयर की नेहरू के साथ मौलाना आजाद की फोटो, लिखी ये बातें

लखनऊ। भारत में हर साल 11 नवंबर को राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री रहे मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए आजाद और अपने परदादा, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है।

priyanka gandhi pays tribute to maulana abul kalam azad

प्रियंका गांध ने तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ''अल-हिलाल अखबार निकाल कर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी। आजादी के बाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री बनकर विज्ञान, संगीत, संस्कृति जैसे विविध क्षेत्रों के लिए ऊंचे दर्जे के संस्थान बनाए। महिला शिक्षा और आधुनिक शिक्षा के हिमायती मौलाना अबुल कलाम आजा को उनके जन्मदिन पर शत-शत नमन।''

मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्‍म 11 नवंबर 1888 में मक्‍का में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्‍मद खैरुद्दीन था, जो एक मुस्लिम विद्वान थे। मानव संसाधान मंत्रालय ने 11 नवंबर 2008 को ऐलान किया था कि हर साल 11 नवंबर को राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+