केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति ने वैक्सीन वितरण अधर में छोड़ दिया, Priyanka Gandhi वीडियो ट्वीट कर कहा

केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति ने वैक्सीन वितरण अधर में छोड़ दिया, Priyanka Gandhi वीडियो ट्वीट कर कहा

लखनऊ, जून 02: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'आज देश में प्रतिदिन औसतन 19 लाख लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। केंद्र सरकार की ढुलमुल वैक्सीन नीति ने वैक्सीन वितरण को अधर में लाकर छोड़ दिया है।' इतना ही नहीं, मुफ्ट टीकाकरण की पैरवी करते हुए '#SpeakUpForFreeUniversalVaccination' अभियान भी चलाया।

priyanka gandhi criticizes central government regarding corona vaccination

Recommended Video

    Covid Vaccination: Priyanka Gandhi का Modi Govt पर हमला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    ढुलमुल नीति ने वैक्सीन विरतण को अधर में छोड़ा: प्रियंका गांधी
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार 2 जून को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज देश में प्रतिदिन औसतन 19 लाख लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। केंद्र सरकार की ढुलमुल वैक्सीन नीति ने वैक्सीन वितरण को अधर में लाकर छोड़ दिया है। भारत के लोगों ने आशा की थी कि....
    - सबके लिए मुफ्त वैक्सीन की नीति बनेगी लेकिन केंद्र सरकार ने दिया क्या?
    - वैक्सीन केन्द्रों पर ताले
    - एक देश, वैक्सीन के 3 दाम
    - अभी तक मात्र 3.4% जनसंख्या का फुल वैक्सीनेशन
    - जिम्मेदारी त्याग का भार राज्यों पर डालना
    - दिशाहीन वैक्सीन नीति
    #SpeakUpForFreeUniversalVaccination'

    प्रियंका गांधी ने चला रखा है 'जिम्मेदार कौन' अभियान
    बता दें कि प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ 'जिम्मेदार कौन' अभियान चल रखा है। इसके अभियान के तहत वह लगभग हर रोज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सामने सवालों की झड़ी लगा दी है। मंगलवार 01 जून को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कहा, 'दुनिया भर से जुटे डेटा से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि टीकाकरण महामारी के प्रबंधन के लिए एक प्रभावी उपकरण है। जिन देशों ने अपनी जनसंख्या का महत्वपूर्ण प्रतिशत टीका लगाया है, उन्हें उन लोगों की तुलना में हल्की दूसरी लहर का सामना करना पड़ा है, जिन्होंने नहीं किया है। हमारे देश में दूसरी लहर, पहली लहर से 320 प्रतिशत ज्यादा भयानक साबित हुई। यह पूरे विश्व का रिकॉर्ड है।

    मोदी सरकार ने वैक्सीन उत्पादन और वितरण को किया चौपट
    प्रियंका गांधी ने कहा, मोदी सरकार की दिशाहीनता ने वैक्सीन के उत्पादन और वितरण दोनों को चौपट कर दिया है। भारत की कुल आबादी के मात्र 12 प्रतिशत को अभी तक पहली डोज़ मिली है और मात्र 3.4 प्रतिशत आबादी पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हो पाई है। 15 अगस्त 2020 के भाषण में देश की पीएम ने देश के हरएक नागरिक को वैक्सिनेट करने की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा था कि पूरा खाका तैयार है। लेकिन अप्रैल 2021 में, दूसरी लहर की तबाही के दौरान, उन्होंने पूरा यू टर्न कर लिया था। सभी भारतीय नागरिकों को टीका लगाने की पूरी जिम्मेदारी लेने के बजाय, इसका आधा भार राज्य सरकारों पर डाल दिया। प्रियंका ने आगे कहा मोदी सरकार ने 1 मई तक मात्र 34 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया था तो बाकी वैक्सीन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+