प्रियंका गांधी ने UP सीएम पर फिर बोला हमला, कहा- आगरा में कोरोना से मृत्युदर डराने वाली

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों और मृत्यु दर के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर सवाल खड़े किए तो आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने झूठी खबर ट्वीट करने को लेकर एक नोटिस भेज दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी ने एक के बाद दो ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने आगरा मॉडल पर ट्वीट करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। साथ ही दूसरे ट्वीट में कहा, 'आगरा में कोरोना से मृत्युदर डराने वाली।'

Recommended Video

    Priyanka Tweet 48 घंटों में 28 Corona मरीजों की मौत,Agra DM बोले ये,भेजा नोटिस | वनइंडिया हिंदी
    24 घंटे में जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखें: प्रियंका गांधी

    24 घंटे में जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखें: प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को एक खबर को ट्वीट करते हुए एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'आगरा में कोरोना से मृत्युदर डराने वाली है। यहां हर 15 में एक कोरोना पीड़ित की जान चली गई। यहां के 79 मरीजों में से 28 की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे में होना बड़ी लापरवाही है। मुख्यमंत्रीजी, कृपया 48 घण्टे में जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखें।'

    आगरा में दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है मृत्युदर

    आगरा में दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है मृत्युदर

    इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए 'आगरा मॉडल' सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था, 'आगरा में कोरोना से मृत्युदर दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है। यहां कोरोना से मरीजों की मृत्यदर 6.8% है। यहां कोरोना से जान गंवाने वाले 79 मरीजों में से कुल 35% यानि 28 लोगों की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे के अंदर हुई है। 'आगरा मॉडल' का झूठ फैलाकर इन विषम परिस्थितियों में धकेलने के जिम्मेदार कौन हैं? मुख्यमंत्री 48 घंटे के भीतर जनता को इसका स्पष्टीकरण दें और कोविड मरीजों की स्थिति और संख्या में की जा रही हेराफेरी पर जवाबदेही बनाएं।'

    पत्र लिखकर आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने दिया था जवाब

    पत्र लिखकर आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने दिया था जवाब

    इसस पहले प्रियंका गांधी ने आगरा में 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। ट्वीट के वायरल होने के बाद आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर जवाब दिया था। डीएम कहा कि जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया है वह गलत है। उन्होंने लिखा इस मीडिया रिपोर्ट में अब तक हुए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के सम्बन्ध में डेथ ऑडिट का हवाला दिया गया है। पिछले 109 दिनों में आगरा में अबतक कुल 1136 केस एवं 79 मृत्यु हुई है। 'पिछले 48 घंटों में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु' की खबर असत्य है। साथ ही उन्होंने 22 जून के ट्वीट का 24 घंटे में खंडन करने को कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+