प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा महंगाई के खिलाफ आवाज करें बुलंद,वीडियो ट्वीट कर बताया महंगाई कैसे डालती है असर
प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा महंगाई के खिलाफ आवाज करें बुलंद, वीडियो ट्वीट कर बताया महंगाई कैसे डालती है असर
लखनऊ, 03 जुलाई: अगले साल उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है। चुनाव को लेकर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'अबकी बार, महंगी पड़ी सरकार। #महंगे_दिन।' इसके साथ ही रसोई गैस सिलेंडर का तस्वीर भी साझा की है।
Recommended Video

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक तस्वीर झासा की है। तस्वीर पर लिखा है कि, 'भाजपा के 7 सालों में केवल एक ही विकास देखने को मिला है, चीजों के दामों में विकास।' इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि, 'महंगाई कैसे असर डालती है...
1 लीटर सरसों तेल का भाव = किसान के 14 किलो गेहूं की कीमत
एक किसान परिवार को महीने भर का सरसों तेल खरीदने के लिए लगभग 1 कुंतल गेहूं बेचना पड़ रहा है।
न आय बढ़ी है, न खेती में बचत। महंगाई के कहर से आम जन कराह रहे हैं।'
महंगाई के खिलाफ आवाज करें बुलंद: प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रयागराज एवं सुल्तानपुर में चल रहे संगठन प्रशिक्षण शिविरों को संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविरों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'कोरोना काल में जब सरकार नदारद थी, तब कांग्रेस संगठन ने जनसेवा का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य निभाया। आज आमजनों पर महंगाई एवं काम धंधे बंद होने की भारी मार पड़ रही है। हम इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।'
संगठन को मजबूत करना सबसे जरूरी: प्रियंका गांधी
दरअसल, प्रियंका गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण शिविरों को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा, 'बढ़ती महंगाई और राज्य के किसानों की समस्याओं के खिलाफ जन आंदोलन होना चाहिए। संगठन को मजबूत करना सबसे जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस पर काम करना चाहिए।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं एवं वंचित समूहों के मुद्दे उठाकर हम विपक्ष की मजबूत आवाज बने। वैचारिक प्रतिबद्धता एवं मजबूत विपक्ष की भूमिका के जरिए हम अपनी सांगठनिक धार को और मजबूत करते जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications