Modi 2.0 पर प्रियंका गांधी और अखिलेश ने कसे तंज, ट्वीट कर कही यह बात

लखनऊ। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए प्रदेश में सुसाइड के एक मामले को उठाते हुए कहा, 'ये पत्र शायद आज एक साल के जश्न वाले पत्र की तरह 'गाजे बाजे के साथ' आपके पास न पहुंचे। लेकिन इसको पढ़िए जरूर। हिन्दुस्तान में बहुत सारे लोग आज इसी तरह कष्ट में हैं।' वहीं, अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करते हुए कहा, 'जनता में विश्वास जगाये रखना भी सरकारों का ही दायित्व होता है।'

Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav attacked modi government 2.0

प्रियंका गांधी ने कहा, हिन्दुस्तान में बहुत सारे लोग आज भी कष्ट में हैं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक दुखद घटना में उत्तर प्रदेश के भानु गुप्ता ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सूसाइड नोट में आर्थिक तंगी का हवाला दिया है कि काम बंद हो चुका है, लॉकडाउन बढ़ता जा रहा है। यह शख्स खुद बीमार था और अपनी बीमार माता का भी इलाज कराना चाहता था। ये पत्र शायद आज एक साल के जश्न वाले पत्र की तरह 'गाजे बाजे के साथ' आपके पास न पहुंचे। लेकिन इसको पढ़िए जरूर। हिन्दुस्तान में बहुत सारे लोग आज इसी तरह कष्ट में हैं। ये पूरी देश की जनता व हमारे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बेईमानी है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: गरीबी से तंग आकर शख्स ने की आत्महत्या, Lockdown को ठहराया जिम्मेदार | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav attacked modi government 2.0

    जनता में विश्वास जगाये रखना...
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने लिखा, 'कोरोनाकाल की आर्थिक तंगी से उपजे अवसाद के कारण युवाओं की आत्महत्याओं की ख़बरें दुखद हैं। आज सरकार की असंवेदनशीलता व दिशाहीन नीतियों की वजह से जो निराशा फैल रही है, वो चिंता का विषय है। अपने संकल्प व सच्चे नेतृत्व से जनता में विश्वास जगाये रखना भी सरकारों का ही दायित्व होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+