यूपी चुनाव में पीएम मोदी ही हो सकते हैं भाजपा का चेहरा

लखनऊ। य़ूपी चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी कमर कस चुकी है, पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही आगे रखकर चुनावी मैदान में उतरेगी। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को प्रदेश में लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

मायावती के घर में भाजपा की सेंध, 4 बसपा विधायक कमल के साथ

Prime Minister Narendra Modi likely to be the face of BJP in UP poll

गरीबों की योजनाओं का किया जाएगा प्रचार

भाजपा के एक सदस्य की मानें तो पार्टी नरेंद्र मोदी की बड़ी रैलियों के आयोजन की योजना बना रही है। पार्टी का चुनावी प्रचार मुख्य रूप से मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित होगा, खासतौर पर जो नीतिया गरीबों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं उसका प्रचार किया जाएगा।

इन जगहों से होकर निकलेगी भाजपा यात्रा

यूपी में भाजपा के नेता का कहना है कि जो योजनाए लोगों को फायदा पहुंचा रही है उसके बारे में लोगों को जानकारी देने की जरूरत है। इसके लिए चार यात्राएं भी निकालने की पार्टी योजना बना रही है। जोकि सहारनपुर, ललितपुर, बलिया और सोनभद्र से होकर निकलेगी। इस यात्रा के लिए भाजपा ने यूपी को छह क्षेत्र में बांटा है जिसमें पश्चिमी यूपी के लिए सहारनपुर, कानपुर क्षेत्र के लिए ललितपुर, गोरखपुर क्षेत्र के लिए बलिया और काशी क्षेत्र के लिए सोनभद्र को चुना गया है। जहां रणनीति के तहत यात्रा को निकाला जाएगा।

लखनऊ में पीएम मोदी करेंगे विशाल जनसभा

सभी यात्राएं कम से कम दो क्षेत्र में जाएगी जिसके जरिए पूरे राज्य को कवर करने की कोशिश की जाएगी। सभी यात्राएं लखनऊ में आकर मिलेंगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की यह यात्रा 1000 दिन तक चलेगी, जिसमें कांग्रेस की किसान यात्रा का जवाब दिया जाएगा। पार्टी की योजना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने एक रैली को संबोधित करेंगे और चुनाव की तारीख की घोषणा होने से पहले ही लोगों के बीच भाजपा की पैठ को बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

राजनाथ सिंह और शाह भी होंगे मुख्य प्रचारक

सूत्रों की मानें तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो और बड़े नेता होंगे जो प्रधानमंत्री के बाद पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान संभालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+