मथुरा हिंसा का मुख्य आरोपी बस्ती से गिरफ्तार, एसपी की हत्या का है आरोप
मथुरा। मथुरा में अवैध कब्जे के मुख्य आरोपी चंदन बोस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंदन को यूपी के बस्ती जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंदन बोस पर मथुरा हिंसा के दौरान पुलिस पर हमला करने का आरोप है। इस हादसे में दो पुलिसकर्मियो की मृत्यु हो गयी थी।
वकील का दावा, जिंदा है रामबृक्ष यादव, पुलिस ने 600 लोगों को उतारा मौत के घाट

मथुरा के एसपी मुकुल द्विवेदी व एसओ संतोष यादव की मृत्यु हो गयी थी। चंदन बोस रामबृक्ष यादव का मुख्य सहयोगी है और जवाहर बाग कांड के बाद से वह फरार चल रहा था। इस हिंसा में बोस ने एसओ संतोष यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
जानकारी के अनुसार बोस घायल हैं और वह पुलिस की छापेमारी के दौरान भागने में सफल नहीं हो सका। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो एक टीम बस्ती रवाना हुई और उसे धर दबोचा। मथुरा हिंसा में 2 जून को जवाहर बाग में अवैध कब्जे को हटाने गयी पुलिस पर रामबृक्ष यादव के समर्थकों ने हमला बोल दिया था।
जिसमें 30 उपद्रवियों की मौत हुई थी। शहीद पुलिस वालों के परिजनों को अखिलेश यादव ने 50-50 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था। इसके अलावा परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दिये जाने का भी ऐलान किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications