यूपी में 16448 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर अभ्यर्थियों के लिए आया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 16448 पदों पर शिक्षको की भर्ती का विज्ञापन निकाला है। जिसके लिए आवेदन आज से शुरु हो गया है। शिक्षक बनने के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है।

आवेदक 15 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आज दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। यूपी के तमाम शहरों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन का विज्ञापन दिया गया है। जिसमें लखनऊ के खाते में 33 सीटें आयी हैं।
जबकि सोनभद्र में सबसे ज्यादा 823 सीटों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि इस भर्ती के द्वारा हर जिले में खाली प्राइमरी स्कूलों के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में से बीटीसी करने वालों को भी मौका दिया जाएगा।
ई चालान द्वारा आवेदन की अंतिम तारीख 13 जुलाई रखी गयी है, जबकि चालान भरकर आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई शाम 5 बजे तक है। फॉर्म भरते समय हुई गलती को सुधारने की अंतिम तारीख 19 से 20 जुलाई को शाम पांच बजे तक की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications