प्रयागराज हिंसा : मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई को बताया अनुचित, बोलीं- बेगुनाह पिस रहे हैं, कोर्ट ले संज्ञान
लखनऊ, 13 जून: बसपा प्रमुख मायावती ने प्रयागराज हिंसा के आरोपियों के खिलाफ योगी सरकार की बुलडोजर की कार्रवाई को अनुचित और अन्यायपूर्ण करार देते हुए कोर्ट से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। वहीं, बीजेपी से निलंबित और निष्कासित नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को जरूरी बताया है। मायावती ने कहा कि आपाधापी में किए जा रहे बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाईयों में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढह दिए जा रहे हैं।
Recommended Video
बता दें, प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के 'मास्टरमाइंड' मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने रविवार को करेली में अवैध रूप से निर्मित दो मंजिला बंगला बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। मकान ध्वस्तीकरण के बाद यह बात सामने आई कि जिस मकान पर बुलडोजर चलाया गया, वह जावेद पंप की पत्नी के नाम पर था, जो उनके पिता ने उन्हें तोहफे के तौर पर दिया था।

बुलडोजर की कार्रवाई पर कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग
बसपा प्रमुख मायावती ने इस मामले को लेकर सोमवार को तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, ''यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर विध्वंस व अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने एवं भय व आतंक का जो माहौल बना रही है यह अनुचित व अन्यायपूर्ण। घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट जरूर संज्ञान ले।''
'समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, तत्काल गिरफ्तारी जरूरी'
मायावती ने आगे कहा, ''जबकि समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल हैं जिनके कारण देश का मान-सम्मान प्रभावित हुआ व हिंसा भड़की, उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं करके सरकार द्वारा कानून के राज का उपहास क्यों? दोनों आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजना घोर पक्षपात व दुर्भाग्यपूर्ण। तत्काल गिरफ्तारी जरूरी।'' मायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, ''सरकार द्वारा नियम-कानून को ताक पर रखकर आपाधापी में किए जा रहे बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाईयों में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढह दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफी चर्चा में रहा, ऐसी ज्यादती क्यों?''
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications