ई-रिक्शा चोरी के आरोप में नाबालिग को यूपी पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, लाठी-डंडों से जमकर पीटा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ई-रिक्शा चोरी के आरोप में तेलीबाग पुलिस पर एक नाबालिग को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। 13 साल के नाबालिग लड़के को पुलिस ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे की उसकी हालत खराब हो गई। परिजन घायल हालत में बच्चे को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत की।

जानकारी के अनुसार मामला लखनऊ के पीजीआई इलाके का है। बता दें कि वृंदावन कॉलोनी निवासी एक मजदूरी की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उनका नाबालिग बेटा भी किराए पर ई-रिक्शा चलाता था। किशोर का आरोप है कि चौकी इंचार्ज के सामने कई पुलिस वाले उस पर चोरों के साथ मिले होने और चोरी का पैसा मिलने की बात कुबूलने का दबाव बना रहे थे। एक सिपाही उसके पैरों को जूतों से रौंद रहा था। दूसरा डंडे बरसाते हुए वारदात कुबूलने का कह रहे थे।
पीड़ित की मां का आरोप है उसका नाबालिग बेटा जिसका ई रिक्शा चलाता है उसकी शहपर पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को थर्ड डिग्री दी है। वहीं, इस मामले में एसपी नॉर्थ ने सीओ कैंट को जांच के आदेश दिए है। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किशोर और उसके माता-पिता इस वारदात से दहशत में है।












Click it and Unblock the Notifications