कमलेश तिवारी हत्याकांड: पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अशरफ और मोइनुद्दीन को बनाया हत्या का आरोपी

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के अध्यश कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की चार्जशीट में 13 लोगों के नाम है, इन 13 लोगों को हत्या और साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने अशरफ और मोइनुद्दीन को कमलेश तिवारी की हत्या का आरोपी बनाया है, जबकि बाकी लोगों को साजिश रचने का आरोपी बनाया है।

Police files chargesheet against 13 accused in Kamlesh Tiwari murder case

कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशफाक और मोईनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था। जांच के बाद साजिशकर्ता सूरत निवासी रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद, मौलाना मोहसिन शेख, फैजान यूनुस, इनके मददगार नागपुर के सैय्यद आसिम अली, बरेली के कैफी अली, वकील नावेद, कामरान, लखीमपुर के पलिया निवासी रईस व आसिफ को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की चार्जशीट में इनके नाम भी शामिल हैं।

बता दें कि 18 अक्टूबर को लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। दो बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल और चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित कार्यालय पहुंचे थे। करीब आधे घंटे बातचीत के बाद कमलेश की गर्दन पर गोली मारी फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+