नरेन्द्र मोदी भाषण में रो देते हैं और जनता तरस खा जाती है: नसीमुद्दीन सिद्दीकी
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जमकर कांग्रेस बीजेपी और सपा पर हमला बोला। उनका कहना था कि बीजेपी और कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने की साजिश की।
शाहजहांपुर। यूपी में चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने जनता के करीब जाने की शुरुआत कर दी है। आज शाहजहांपुर के खिरनीबाग मैदान में बीएसपी पार्टी का समाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमे बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक जनसभा को संबोधित किया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जमकर कांग्रेस बीजेपी और सपा पर हमला बोला। उनका कहना था कि बीजेपी और कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने की साजिश की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 70 करोड़ रुपये कहां से आए जिससे उन्होंने कपड़े पहने। कहा कि जनता मोदी से बहुत नाराज हैं लेकिन मोदी जबसे प्रधानमंत्री बने हैं तब से अभी तक भाषण के दौरान सात बार रो चुके हैं इसलिए उनका रोना देखकर जनता को तरस आ जाता है।

वहीं कांग्रेस पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने ने भी एमरजेंसी लगाई थी नसबंदी को लेकर वो भी कहते थे कि 90 पर्सेन्ट जनता उनके साथ है लेकिन बाद में सब पता चला गया था कि जनता किसके साथ थी। सपा पर बोलते हुए कहा कि आज सपा में चाचा भतीजे आपस में लड़ रहे हैं जनता को वो क्या संभालेंगे। बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ने शाहजहांपुर में समाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जमकर बरसे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 करोड़ रुपये के कपड़े पहनते हैं एक चाए वाले के पास, 70 करोड़ कहां से है ये उन्हें बताना पड़ेगा। मोदी रोज चार बार कपङे बदलते हैं चाय वाला तो चार बार कपङे नही बदल सकता आखिर पैसा आ कहा से रहा है ये मोदी को बताना पड़ेगा। यूपी चुनाव: ओवैसी ने उतारे अपने 23 प्रत्याशी, जानिए कौन कहां से लड़ेगा
उन्होंने कहा कि देश को कहां लाकर खड़ा कर दिया है। मोदी ने नोट बंद कर दिए कहा कि काला धन वापस आ जाएगा। लेकिन क्या आया। मोदी ने कहा था कि पचास दिन तक देश की बैंकों के बाहर इमानदार जनता की लाईन लगी होगी। लेकिन पचास दिन के बाद बैंक के बाहर बेईमानों की लाईन लगी होगी। लेकिन अब पचास दिन पूरे हो चुके हैं लाईन तो आज भी बैंकों के बाहर लगी है क्या ये गरीब जनता बेईमान है। जनता को बेइमान कहने का हक मोदी को किसने दिया है। कहा कि मोदी हमेशा के दलित और मुस्लिम के घोर विरोधी रहे हैं। कहा कि कांग्रेस की तरह मोदी ने भी नोटबंदी के बाद सर्वे कराया जिसमे मोदी कहते हैं जनता जनता नोटबंदी के साथ है। लेकिन आने वाले चुनाव में पता चल जाएगा कि जनता किसके साथ है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एक ही मानसिकता की पार्टियां है दोनो पार्टियों ने आरक्षण खत्म करने की साजिश की। लेकिन मायावती ने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू कराकर आरक्षण को खत्म नहीं होने दिया। जब 1989 में जनता दल की सरकार बनी थी उस वक्त तीन एमपी बीएसपी के जीते थे। जब जनता दल को समर्थन देने की बात आई थी तब मायावती ने शर्त रखी थी कि मंडल आयोग की सिफारिशें लागू की जाएगी। जो लागू भी कर दी गई थी। लेकिन उसके बाद सरकार गिर गई थी उसके बाद बीजेपी और कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने की साजिश रचते रहे। उनका कहना था कि आज सपा में ऐसा विवाद चल रहा है कि लोग हंस रहे हैं। जनता सोचती है कि जब मुलायम सिंह यादव अपने परिवार को नही संभाल पा रहे हैं। चाचा भतीजे सत्ता को लेकर आपस में लङ रहे हैं तो ऐसी सरकार जनता को क्या संभालेगी। चाचा कहते हैं हम भतीजे पर भारी है तो भतीजा कहता है हम चाचा पर भारी है। उनका कहना है कि सपा ने सबसे ज्यादा दागियों को टिकट दिए हैं। इससे साफ होता है ये पार्टी दबंगो की है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications