'उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध अब शून्य, अब यहां नहीं हो सकता कोई क्राइम', लखनऊ में बोले सीएम योगी
सीएम योगी ने फिक्की की बैठक में योगी ने कहा कि पिछले छह सालों में हम यूपी को बीमारू राज्य से बाहर निकालने में कामयाब हुए हैं।
National Executive Meeting of FICCI: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब यूपी पहले से काफी बदल चुका है। यूपी ने अंधकार का एक लंबा दौर देखा है लेकिन अब यहां संगठित अपराध शून्य हो गया है। अब कोई क्राइम नहीं हो सकता है।

बैठक को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे ने तेजी से प्रगति की है। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे मार्ग मेरठ और गाजियाबाद को प्रयागराज से जोड़ रहा है। आज अगर कोई मेरठ से प्रयागराज आना चाहता है। 16-17 घंटे लगेंगे लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद यह समय घटकर छह घंटे रह जाएगा।
#WATCH | Lucknow, UP: While addressing the National Executive Meeting of FICCI, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "Infrastructure has made rapid progress in Uttar Pradesh in past six years...The Ganga Expressway way which is under construction is connecting… pic.twitter.com/6QBnhlgOBX
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 29, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1985-86 के बाद उत्तर प्रदेश ने विकास के मामले में अंधकार का एक लंबा दौर देखा है। उत्तर प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा बहुत अलग हो गई है।
योगी ने कहा कि यहां के युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों के सामने पहचान का संकट था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अंधकार से निकलकर एक विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर हुआ है।
#WATCH | Lucknow, UP: While addressing the National Executive Meeting of FICCI, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "After 1985-86 Uttar Pradesh saw a long period of darkness in terms of development...The perception of the nation and world about Uttar Pradesh… pic.twitter.com/pYy7C0tRXx
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 29, 2023












Click it and Unblock the Notifications