एक साल के जुड़वां भाई-बहन को टब में नहला रही थी मेड, 5 मिनट के अंदर हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नवजात की टब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा के वक्त नवजात के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। मेड बच्चों को नहला रही थी।फिलहाल, मामले में अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

बाथटब का नजारा देख चीख पड़ी मेड

बाथटब का नजारा देख चीख पड़ी मेड

मामला इंदिरा नगर थानाक्षेत्र के मानस एंक्लेव का है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे मेड एक साल के जुड़वां भाई-बहन को टब में नहला रही थी। लड़के को पहले नहलाकर मेड उसे टॉवल में लपेटकर कमरे में ले गई, उसे कमरे में लेटाकर मेड जैसे ही बाथरूम में लौटी नजारा देखकर उसकी चीख निकल पड़ी।

मुंह के बल टब में गिरी पड़ी थी नवजात

मुंह के बल टब में गिरी पड़ी थी नवजात

एक साल की नवजात बच्ची पानी से भरे टब में मुंह के बल गिरी पड़ी थी। मेड ने उसे तुरंत उठाया, लेकिन उसके शरीर में हलचल खत्म हो चुकी थी। घटना के समय नवजात के माता-पिता घर पर नहीं थे। मेड ने तुरंत घर में मौजूद अन्य सदस्यों को जानकारी दी।

परिजनों ने नहीं दर्ज करवाई शिकायत

परिजनों ने नहीं दर्ज करवाई शिकायत

परिजन बच्ची को लेकर तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंदिरा नगर एसएचओ संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। बच्ची के परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+