तिरंगा जलाकर Tik Tok वीडियो बना रहे थे अराजक तत्व, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में चार युवकों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को को जला दिया। आरोपियों की इस करतूत को देखकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो आरोपी उल्टा उनसे अभद्रता पर उतारू हो गए। जिसके बाद ही स्थानीय लोगों ने इनका विरोध करते हुए स्थानीय थाने पहुंचकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन भीड़ का फायदा उठाते हुए तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। एक को भीड़ ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Recommended Video

राजधानी लखनऊ के थाना बाज़ार खाला के अंतर्गत टिकैतरॉय तालाब में यह घटना देखने को मिली है। आरोप है कि रविवार की देर शाम चार युवकों ने देश के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को ही जला डाला। रविकांत का कहना है कि वह रोज की तरह साइकिलिंग कर रहे थे तभी उनकी नज़र पड़ी तो उन्होंने फ़ौरन आरोपियों की हरकत पर उन्हें रोकना चाहा, लेकिन चार की संख्या में मौजूद आरोपी उनसे उल्टा अभद्रता पर उतारू हो गए।
भीड़ बढ़ता देख 3 आरोपी भागने में सफल रहे, वहीं भीड़ के हाथ एक आरोपी लगा। लोगों ने आरोपी की पिटाई करते हुए पुलिस को सौप दिया। फिलहाल बाज़ार खाला पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी राहगीर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज़ की। पुलिस ने इस सम्बंध में एक आरोपी को पकड़े जाने की बात कही। वही, बाकि आरोपी फ़िलहाल फ़रार बताया।












Click it and Unblock the Notifications