सपा गठबंधन की हार पर पिछड़ा वर्ग को ये क्या-क्या कह गए ओपी राजभर?
सपा गठबंधन की हार पर पिछड़ा वर्ग को ये क्या-क्या कह गए ओपी राजभर?
लखनऊ, 12 मार्च: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो चुके है और बीजेपी सरकार बनाने की तैयारी में लगी हुई है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन 125 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहा। तो वहीं, अब सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़े सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गठबंधन की हार को लेकर पहले ईवीएम पर सवाल उठाए थे। तो वहीं अब एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान पिछड़ा वर्ग को लेकर राजभर ये क्या कह गए?
Recommended Video

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर ने पिछड़े वर्ग के लोगों को अशिक्षित, गंवार और नासमझ करार दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह भी माना कि जनता को समझाने में वो असफल रहे। आपको बता दें, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक टीवी चैनल से बातचीत की। इस दौरान राजभर से जब हार की वजहों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हम जिस वोट को अपने साथ लाना चाहते थे, उनमें बड़ी अशिक्षा है, अशिक्षा की वजह से उसे शिक्षा की बात समझ नहीं आता ही।'
राजभर ने कहा, 'नौकरी की बात समझ नहीं आती है। जो कभी बीमार नहीं हुआ या जिस परिवार में कोई हॉस्पिटल नहीं गया उसे हमारी फ्री इलाज की बात समझ नहीं आई। जो हॉस्पिटल आया था उसे समझ आया कि सूद पर पैसा लेना पड़ा, जमीन गिरवी रखनी पड़ी।' कहा कि पार्टी अपनी हार पर विचार करेगी और मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करेगी।
एक अन्य चैनल से बातचीत में जब उनसे बुलडोजर के मुद्दे पर भाजपा को वोट मिलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'ये बुलडोजर चलाने वाले लोग, हमारे कुछ बैकवर्ड क्लास के लोग जो अशिक्षित, गंवार हम उनको कहते हैं, नामसमझ आप बुलडोजर पर बैठकर नारा लगा रहे हो उतना समय अपने बच्चे को पढ़ाने में लगा देते। अपने बच्चे को डॉक्टर, मास्टर इंजनीयर बनाने में लगाते।'
जनता ने आपकी बातों को खारिज कर दिया तो राजभर ने कहा, 'जनता मत माने, हमने तो समझाने का प्रयास किया। क्लास में टीचर समझाता है। 50 को पढ़ाता है, सब मेरिट तो नहीं पाते। 2-3 फर्स्ट आ जाते हैं, 10-20 फेल हो जाते हैं।' उन्होंने कहा कि उनकी अखिलेश यादव से बातचीत हुई है और एक-एक सीट पर समीक्षा की जाएगी कि कहां क्यों हारे और जहां जीते वहां वजह क्या रही।












Click it and Unblock the Notifications