Om Prakash Rajbhar ने उठाया मायावती को PM बनाने का मुद्दा, बोले- सब दलों को आना चाहिए एक साथ
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 30 मार्च को बड़ा बयान देते हुए मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दलित की बेटी को PM बनाने के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए।

Om Prakash Rajbhar: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी तैयारी और रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। ओपी राजभर ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बाने का मुद्दा उठाया है।
ओपी राजभर ने गुरुवार 30 मार्च को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि पिछड़ों के नेता आज वो दौड़ रहे है अखिलेश, गोल बना रहे है कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ। इस दौरान उन्होंने कहा कि मायावती को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करो। सभी लोग जाए मायावती के यहां और घोषणा करें।
राजभर ने कहा कि अखिलेश, नीतीश, ममता, केजरीवाल और सोनीया गांधी मायावती के जाएं और कहें कि हम लोग आपकों प्रधानमंत्री बनाने के लिए आए है, आप तैयार रही। कहा कि नीतीशी, ममता, केजरीवाल और राहुल गांधी सब खुद प्रधानंत्री बनना चाहते है।
इस दौरान ओपी राजभर ने कहा कि पीएम की कुर्सी पर पिछड़े समाज के लोग बैठ चुके है, जबकि दलित समाज का अभी तक कोई नहीं बैठा है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर मायावती को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। राजभर ने कहा कि बीएसपी राष्ट्रीय पार्टी है और देश भर में उनका संगठन है और दलित की बेटी है।
राजभर ने पूछा कि दलितों के साथ अन्याय क्यों? उन्हें भी न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान राजभर ने कहा कि मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है। सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखंड रामायण पाठ, फ्री शिक्षा जैसे कई मुद्दों पर बात की।
राजभर ने बोलते हुए कहा कि निकाय चुनाव को लेकर हम पूरी तरह से तैयार है, जहां हमारे प्रत्याशी टिकट मागेंगे वहां हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा गाजीपुर में सड़क बनाने में लूट मची हुई है, सड़क बनाने के नाम पर सिर्फ मिट्टी के ऊपर डामर गिरा दिया जा रहा है। जिससे सड़क एक दिन में उखड़ जा रही है।
वहीं यूपी सरकार की ओर से रामनवमी में आयोजित अखंड रामायण पाठ पर राजभर ने कहा अखंड रामायण पाठ से हम बहुत खुश नहीं है, खुश हम तब होंगे जब तेलंगाना की तरह उत्तर प्रदेश में फ्री शिक्षा व्यवस्था की जाएगी।
ओपी राजभर द्वारा मायावती को प्रधानमंत्री बनाए जाने का मुद्दा उठाने के कुछ देर बाद ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह राजभर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दयाशंकर सिंह से मीडिया इस मुलाकात पर बात करते हुए कहा वैचारिक रूप से हम और राजभर साथ हैं।
राजभर गरीबों मजदूरों की लड़ाई लड़ते है और जिस बात की ये लड़ाई लड़ते है पीएम मोदी और सीए योगी आदित्यनाथ उस लड़ाई को पूरा करते है। इस ओपी राजभर द्वारा मायावती को पीएम बनाए जाने को लेकर दयाशंकर से सवाल किया गया।
इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम का पद कहा खाली है। कहा कि जब तक पीएम पद पर मोदी जी है तब तक प्रधानमंत्री पद खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पीएम की कुर्सी खाली नहीं होगी। कहा कि ओम प्रकाश राजभर को हम अपने साथ लाने की कोशिश में है।
Recommended Video

इस दौरान ओपी राजभर ने कहा कि निकाय चुनाव हम अकेले लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव आयेगा तो देखा जाएगा। वहीं, भाजपा के साथ जाने के सवाल पर कहा कि अभी कोई ऐसा इरादा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications