ओम प्रकाश राजभर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- राजनीति में कुछ भी संभव
ओम प्रकाश राजभर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- राजनीति में कुछ भी संभव
लखनऊ, 03 अगस्त: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों को लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए है। हालांकि, गठबंधन में जुटी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर अभी जारी है। इसी क्रम में मंगलवार 3 अगस्त को पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के मुलाकात की। करीब एक घंटे की इनकी मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है।
Recommended Video

दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक हुई मुलाकात के बाद ओम प्रकाश राजभर के भाजपा में शामिल होने के कयास एक बार फिर से लगाए जा रहे हैं। हालांकि, ओम प्रकाश राजभर भागीदारी संकल्प मोर्चा के कन्वीनर भी हैं। बता दें, मंगलवार (03 अगस्त) की सुबह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दयाशंकर सिंह मंगलवार सुबह चाय पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे। भागीदारी मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर की स्वतंत्रदेव सिंह ने इतनी लम्बी मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात पर ओम प्रकाश राजभर का बयान भी सामने आया है। ओमप्रकाश राजभर ने एक चैनल से बात करते हुए कहा, 'स्वतंत्र देव सिंह पिछड़े समाज के नेता है, उसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। कहा कि यह मुलाकत राजनीतिक नहीं है। वह व्यक्तिगत काम के लिए स्वतंत्र देव सिंह से मिलने गए थे।' उन्होंने कहा कि दो बड़े नेता व्यक्तिगत मुलाकात भी कर सकते हैं। जब ममता बनर्जी और सोनिया गांधी मिल सकती हैं, जब मायावती और अखिलेश मिल सकते हैं तो राजनीति में कुछ भी सम्भव है।












Click it and Unblock the Notifications