भाजपा के बड़े हिंदू नेताओं ने अपनी बहन-बेटी की शादी मुस्लिम से कराई, उनका DNA एक: ओपी राजभर
भाजपा के बड़े हिंदू नेताओं ने अपनी बहन-बेटी की शादी मुस्लिम से कराई, उनका DNA एक: ओपी राजभर
लखनऊ, 06 जुलाई: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश की सत्ता पर काबिज बीजेपी समेत सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विवादित बयान दिया है। राजभर ने बयान संघ प्रमुख मोहन भागवत के डीएनए वाले बयान पर पलटवार करते हुए दिया है।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बीजेपी में जितने बड़े हिन्दू नेता है, उन्होंने अपनी बेटी-बहन की शादी किसी न किसी मुसलमान के बेटा से किया है, इसी लिए उनका डीएनए एक है, ये हिन्दू मुस्लिम को भड़का कर दंगा कराते है, लेकिन मुसलमानों से इनके पर्सनल रिश्ते अच्छे है।' बता दें कि राजभर सोमवार 05 जुलाई को कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे थे।
वाराणसी में राजभर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'देश में दो तरह की व्यवस्था है। उत्तर भारत में यही बीजेपी के लोग गोकशी की बात करते हैं पर जब दक्षिण भारत में जाते हैं तो इनकी जुबान बंद हो जाती है।' वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत के दिए बयान कि हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक है पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने यह ऐसा इसलिए कहा क्योंकि बीजेपी के जितने बड़े नेता हैं उन्होंने अपनी बेटी या बहन की शादी मुसलमानों से किया है तो डीएनए तो मिलेगा।'
लेकिन गरीब, शोषित, पिछड़े को बहकाया जा रहा है। हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर वोट की बात की जाती है, आम जनता यह बात अब समझ गयी है। बाकी इनके नेताओं के व्यक्तिगत संबंध मुसलमानों से अच्छे हैं। इन लोगों का चाल और चरित्र जनता भी अब समझ गई है। एआईएसआईएस प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोहन भागवत के बयान पर उनको सही जवाब दिया है और मैं भी उसे सही मानता हूं'।












Click it and Unblock the Notifications