COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 267 नए मामले, अब तक 155 लोगों की गई जान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 267 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के 2493 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 3433 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में अब तक कोरोना वायरस से कुल 155 लोगों की मौत हुई है। कल 7575 सैंपल की जांच की गई, पूल टेस्टिंग में कल 1094 पूल लगाए गए, जिसमें से 172 पूल पॉजिटिव आए।

अब तक 23 लाख से अधिक श्रमिकों को वापस लाया गया
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में अब तक 23 लाख से अधिक श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लौटने वाले इन सभी श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में एक माइग्रेशन कमीशन का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद की बधाई दी है। जिला और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का निर्देश दिया है। कहीं कोई कार्यक्रम न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।
आइसोलेशन वार्ड में मोबाइल बैन के आदेश को लिया वापस
बता दें, योगी सरकार ने कोविड-19 के अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई थी। विरोध के बाद इस ऑर्डर को अब वापस ले लिया है। इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'अगर मोबाइल से संक्रमण फैलता है, तो आइसोलेशन वॉर्ड के साथ पूरे देश में इसे बैन कर देना चाहिए. यही तो अकेले में मानसिक सहारा बनता है। वस्तुतः अस्पतालों की दुर्व्यवस्था व दुर्दशा का सच जनता तक न पहुंचे, इसलिए यह पाबंदी है। जरूरत मोबाइल की पाबंदी की नहीं, बल्कि सैनेटाइज करने की है।'
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications