शंघाई की रोशनी से नहायेगा लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क
लखनऊ। अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर जाने जाने वाले जेनेश्वर मिश्र पार्क की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अब यहां शंघाई से मंगायी गयी लाइट्स लगायी जायेंगी। जेनेश्वर मिश्र पार्क की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चीन के शंघाई शहर से इन लाईटों की आपूर्ती की जाएगी।
Pics: लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क, जिसकी तुलना सिंगापुर से होती है

इसके लिए एलडीए के मुख्य अभियंता ओपी मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। ओपी मिश्रा इन लाइट्स के चयन के लिए शंघाई रवाना हो चुके हैं। उनके साथ एक्सईएन इलेक्ट्रिकल पूरन कुमार भी शंघाई रवाना हुए हैं। इसके अलावा वीसी सत्येंद्र सिंह और यूपी शासन के सचिव पंधारी यादव कल यानी दो जुलाई को शंघाई रवाना होंगे।
लाइट्स के चयन के लिए वीसी और सचिव तीन से छह जुलाई के बीच शंघाई में रहेंगे। इस दौरान इनके पूरे खर्च को एनडीए ही व्यय करेगा। दरअसल जो उपकरण खऱीदे जा रहे हैं उसके जांच और निरीक्षण का जिम्मा एलडीए को दिया गया है जिसके लिए इन अधिकारियों को शंघाई भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications