अब लखनऊ में हजरतगंज में लीजिए 24 घंटे फ्री वाई-फाई का मजा
लखनऊ। यूपी की राजधानी में हजरतगंज में घूमने वाले लोगों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नया तोहफा दिया है। अखिलेश यादव ने रविवार को गंजिंग कार्निवाल के दौरान गंज को फ्री वाई फाई की सौगात दी।

रविवार को अखिलेश यादव ने खुद गंजिंग कार्निवाल का मजा लिया और युवाओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवायी। सीएम की इस सौगात के बाद अब हजरतगंज के 100 मीटर के भीतर लोग फ्री में वाई फाई का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाईल में जियो वाइ फाई से कनेक्ट करना होगा। जिसके बाद आप 20 मिनट तक फ्री में इंटरनेट का लुत्फ उठा सकते हैं।
वहीं 20 मिनट के बाद आपको फिर से वाई फाइ से कनेक्ट करना पड़ेगा। हजरतगंज इलाके मेंं एक बार में 1700 लोग वाइ फाई का लुत्फ उठा सकते हैंं। इस मौके पर सिंगर अंकित तिवारी ने अपने गीतों से लोगों का जबरदस्त मनोरंजन किया।
आपको बता दें कि हर रविवार को हजरतगंज में गंजिंग कार्निवाल होता है जहां तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यही नहीं रविवार को हजरतगंज से शाहनजफ रोड तक के रास्ते को बंद कर दिया जाता है। साथ ही वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications