अब अमौसी एयरपोर्ट से गोरखपुर और आजमगढ़ के लिए मिलेगी सीधी बस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यात्रियों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नई सौगात देने का ऐलान किया है। अब अमौसी एयरपोर्ट से आजमगढ़ और गोरखपुर के लिए सीधी बसों की सुविधा शुरु होने जा रही है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस घोषणा से लखनऊ के अमौसी एयपोर्ट से आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री इस बस सेवा की शुरुआत 22 अगस्त से की जाएगी।

चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ट्रैक्सी के सफर करने से निजात मिलेगी. रोडवेज व एयरपोर्ट प्रशासन के बीच यहां से गोरखपुर व आजमगढ़ रूटों पर बसों को चलाने के लिए सहमति बनी है।

इस सुविधा के लिए रोडवेज को एयरपोर्ट परिसर में पार्किंग व काउंटर के लिए एयरपोर्ट प्रशासन को सालाना सवा दो लाख रुपये अदा करना पड़ेगा। आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार जनवरी 2012 से बंद चल रही वायुयान लिंक सेवा को एक बार फिर बहाल किया जा रहा है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार शरजाह, ओमान, दुबई व जेद्दा की आने वाली उड़ानों से बड़ी संख्या में मुसाफिर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचते हैं। लेकिन इस सुविधा के बाद 22 अगस्त से गोरखपुर व आजमगढ़ के लिए रोडवेज बसें चलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+