अब हर रोज आम आदमी बनेगा एक दिन का थाना इचार्ज
लखनऊ। यूपी में पुलिस की गिरती शाख और बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने नयी पहल शुरु करने की योजना बनायी है। अब यूपी में आम आदमी को एक दिन के लिए पुलिस बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिले की कानून व्यवस्ता को पुख्ता करने के लिए आम नागरकों को हर रोज एक दिन के लिए पुलिस अधिकारी बनाया जाएगा। यह पहल यहां के एसएसपी ने शुरु करने की घोषणा की है।
पुलिस और आम इंसान के बीच की दूरी को कम करने के लिए एसएएसपी ने हर पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी एक दिन के लिए आम आदमी को देने की बात कही है।
यह कुछ ऐसा ही प्रतीत होता है जैसे नायक फिल्म में अनिल कपूर को एक दिन का मुख्मंत्री बनने का मौका दिया गया था। ठीक उशती तर्ज पर अब सहारनपुर में हर रोज एक आम आदमी को पुलिस स्टेशन का जिम्मा संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
लेकिन इस जिम्मेदारी को सौंपने से पहले इस बात का विशेष खयाल रखा जाएगा कि संबंधित व्यक्ति का कोई राजनैतिक संबंध ना हो। इस मुहिम के जरिए यह भी कोशिश की जाएगी कि आम लोगों को पुलिस की दुसवारियों से भी दो चार कराया जा सके।













Click it and Unblock the Notifications