सिंगर हनी सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए मामला
लखनऊ। मशहूर रैपर हनी सिंह की मुश्किल बढ़ने वाली है। लखनऊ की स्थानीय अदालत ने हनी सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल, हनी सिंह पर अश्लील गानों के मामले केस चल रहा है, उन पर आरोप है कि वो आदेश के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस मामले में अगली सुनवाई अब 11 सितम्बर को होगी।

मीडिया खबरों के मुताबिक, आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने 31 दिसंबर 2012 को गोमतीनगर थाने में हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आईपीएस की दलील थी कि हनी सिंह ने अश्लील और भद्दे गाने लिखे और
ऐसे गाने गाए है। यह गाने महिलाओं के प्रति असम्मान व गंभीर अपराधों को बढ़ावा देने वाला है।
27 जून 2013 को पुलिस ने आईपीसी की धारा 292, 293 व 294 के तहत मामला दर्ज किया। हनी सिंह के लिखाफ आरोप पत्र अदालत में प्रेषित कर दिया गया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 23 दिसंबर 2013 को संज्ञान लेकर हनी को सम्मन जारी कर दिया। सम्मन के बाद भी हनी सिंह हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications