लखनऊ समेत यूपी के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू का बदला समय, जानें अब क्‍या है टाइम‍िंग

लखनऊ, अप्रैल 15: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कई जनपदों के लिए सख्त आदेश जारी क‍िए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर सहित 10 जनपद जहां 2000 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लागू किया गया है। सीएम ने कहा कि आज रात से ही आदेश लागू किए जाएंगे। इनमें कई जनपद ऐसे हैं जहां पहले स नाइट कर्फ्यू था, लेकिन अब वहां इसके समय में बदलाव किया गया है।

Night curfew in Noida Lucknow and Ghaziabad extended to 11 hours

Recommended Video

    Coronavirus In India: UP के इन शहरों में Night Curfew का वक्त बढ़ाया | वनइंडिया हिंदी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित टीम-11 के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाए। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाने और आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

    लखनऊ में अतिर‍िक्‍त व्‍यवस्‍था करने की आवश्‍यकता: सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राजधानी लखनऊ में अन्य जनपदों के मरीजों का आना स्वभाविक है। ऐसे में यहां अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता है। केजीएमयू और बलरामपुर हॉस्पिटल को पूरी तरह से कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल के रूप में तैयार करने को कहा गया है। हालांकि, इस दौरान नॉन कोविड मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि लखनऊ में टीएस मिश्र हॉस्पिटल, इंटीग्रल और हिन्द मेडिकल कॉलेजों को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में क्षमता विस्तार किए जाने की आवश्यकता है। अगले दो दिनों ने यहां अतिरिक्त बेड्स उपलब्ध कराए जाएं।

    वाराणसी डीएम ने की ये अपील

    वाराणसी में भी कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। राजधानी लखनऊ के बाद यूपी में सबसे ज्यादा हालात वाराणसी के ही खराब दिख रहे हैं। ऐसे में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने आदेश दिया है की काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में उन्हीं लोगों को दर्शन मिलेंगे, जिनकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव होगी। शर्त यह भी है कि रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह जब तक जरूरी ना हो तब तक वाराणसी ना आएं। खासतौर से अप्रैल में वाराणसी ना आने की अपील की गई है। ठहरने के लिए भी होटल और लॉज में अब नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+