फांसी से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक विवाहिता का शव घर में फांसी से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामला पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना की है। राजन कन्नौजिया की पत्नी अनामिका का शव गुरुवार रात में फंदे पर लटका मिला। अनामिका के पिता तेलीबाग निवासी गंगाराम ने बताया कि 5 मार्च 2017 को उन्होंने राजन से अपनी बेटी की शादी की थी। आरोप है कि राजन ने शादी के बाद कई बार रुपयोंं की डिमांड की, जिसे उन्होंने समय-समय पर पूरा भी किया। उन्हाेंने एक बार दो लाख रुपए और फिर एक लाख की डिमांड पूरी भी की।
उन्होंने बताया कि राजन उनसे मकान बनवाने के लिए 15 लाख रुपयों की मांग कर रहा था। गंगाराम ने असमर्थता जताई तो ससुरालवाले नाराज हो गए। आरोप है कि रुपयों की डिमांड पूरी नहीं होने ससुरालवाले अनामिका को प्रताड़ित करने लगे और अब उसकी हत्या कर शव फांसी से लटका दिया।












Click it and Unblock the Notifications