मोदी का अटैक, कहा नेताजी से तो सांड भी नाराज, देश क्या खाक संभालेंगे'

मुलायम के साथ-साथ मोदी ने प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशान साधा और कहा कि नेताजी के बेटे से एक सांड तक तो संभाला नहीं जाता, वह गुजरात के शेर का मुकाबला क्या खाक करेंगे। मोदी ने मुलायम-अखिलेश पर य़े हमला उस वाकये को याद करते हुए किया जब लखीमपुरखीरी में मुलायम सिंह यादव का हेलीकॉप्टर की लैंडिग के वक्त रनवे पर एक सांड आ गया था।
जिसकी वजह से उनका हैलीकॉप्टर लैड नहीं हो पाया। मोदी ने सपा साथ-साथ कांग्रेस पर भी जुबानी हमले किए। उन्होंने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैडम खुद बिसलरी का पानी पीती है जबकि प्रदेश के बच्चों के पास पीने को शुद्ध पानी तक नहीं है। प्रदेश की जर्जर व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जहां के 70 फीसदी घरों में बिजली नहीं है। मोदी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कोयला चुराती है।












Click it and Unblock the Notifications