IPS की पत्नी ने कहा- पति के कई लड़कियों से हैं अवैध संबंध, सबूतों के साथ गृह मंत्री को लिखा खत
लखनऊ। यूपी कैडर के एक आईपीएस अधिकारी पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। अफसर वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात है। पत्नी ने इस संबंध में गृहमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इस पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी को भी भेजी है। दरअसल, आईपीएस की पत्नी को बीते 8 अगस्त को एक अननोन नंबर से मैसेज में पति के बारे में सूचनाएं दी गईं। एक युवती ने मैसेज में लिखा कि वह आईपीएस के साथ 6 महीने तक लिव इन में रही। मैसेज में युवती ने लिखा कि जब आईपीएस की शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया। उस लड़की ने आईपीएस के चैट और अन्य सबूत भी दिए हैं। बता दें, आईपीएस की पत्नी भी सरकारी महकमे में उच्च पद पर दिल्ली में तैनात हैं।

'शादी के बाद पता चला कई महिलाओं-लड़कियों से हैं संबंध'
गृहमंत्री को भेजे पत्र में महिला अधिकारी ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2014 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि उनके पति के कई महिलाओं और लड़कियों से संबंध हैं। परेशान होकर आखिरकार साल 2018 में उसने पति के घरवालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद लखनऊ में ही मीटिंग भी हुई। इस दौरान आईपीएस ने दोबारा ऐसी गलती ना करने की बात कही थी, लेकिन वो उसने अपनी हरकतें जारी रखीं। दिसंबर 2018 में आईपीएस ने लिखित एफिडेविट में अपनी सारी गलतियां मानते हुए यह कहा कि अब वह किसी दूसरी महिला के साथ कोई संपर्क नहीं रखेगा। इसके बावजूद उज्जैन फिर चंडीगढ़ की एक युवती से उनका संपर्क रहा।

सबूत के तौर पर वीडियो और स्क्रीनशॉट भेजे
अपने शिकायती पत्र के साथ महिला अधिकारी ने 50 से अधिक पेज अपने आईपीएस पति की महिलाओं से अश्लील बातचीत के स्नैपशॉट के भेजे हैं। साथ ही एक पेन ड्राइव में आईपीएस की बातचीत और वीडियो भी भेजे हैं। आरोपी अफसर सपा सरकार के समय और बाद में भी कई प्रमुख जिलों में कप्तान के रूप में तैनात रहे हैं। महिला ने बताया कि लखनऊ के रहने वाले 2009 बैच के उसके आईपीएस पति वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जांच एजेंसी में तैनात हैं।

'जिस शहर में भी तैनात रहे, वहां बनाए महिलाओं से संबंध'
आईपीएस की पत्नी ने बताया कि उसके पति झांसी, एटा, अयोध्या, मेरठ जैसे जिस भी शहर में तैनात रहे वहां पर अलग-अलग महिलाओं से संबंध बनाए। मध्य प्रदेश की सीमा से सटे एक जिले में तैनाती के दौरान उन्होंने 18 साल की लड़की के साथ संबंध बनाए। पत्नी ने बताया कि लड़की अपने पिता के केस में मदद मांगने के लिए आई थी। दूसरे जिले में ट्रांसफर होनके बाद भी वह लड़की उनके पति से मुलाकात के लिए आती थी।

'आईएएस अफसर की पत्नी से भी पति के संबंध'
पत्नी ने बताया कि उसके पति के पुलिसवाले की पत्नी के साथ भी संबंध हैं। इसके अलावा यूपी कैडर के ही एक आईएएस अफसर की पत्नी के साथ भी उनके पति के अवैध संबंध हैं। उन्होंने बताया कि बाद में इसकी जानकारी होने पर आईएएस ने अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक के लिए केस दायर किया।












Click it and Unblock the Notifications