यहां मुस्लिम निभाते हैं रामलीला में किरदार, नहीं खाते हैं मांस
लखनऊ। देशभर में नवरात्र की धूम है और जगह-जगह दशहरे का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन यूपी के फैजाबाद में रामलीला में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की नयी मिसाल पेश की है।

प्रदेशभर में हर कई जगहों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। लेकिन फैजाबाद में चल रही रामलीला में विभिन्न किरदार निभाने वाले मुस्लिम युवकों ने नवरात्र के दौरान मांसाहार से परहेज कर लिया है।
आइये ले चले आपको बचपन के दशहरे के मेले में
फैजाबाद में चलने वाली रामलीला तकरीबन 51 वर्ष से चल रही है, यहां रामलीला प्रबंध समिति के प्रबंधक सैयद साजिद अली हैं। वहीं पिछले 35 वर्षों से माजिद अली अध्यक्ष पद की भूमिका निभा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रामलीला
रामलीला में रावण के मंत्री का किरदार निभा रहे इकबाल जबकि लक्ष्मण की पत्नी का किरदार शाही नूर और वैद्य का किरदार अल्लू निभा रहे हैं। खास बात यह है कि ये सभी किरदार नवरात्र के दौरान मांसाहार का त्याग कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications