राजनीति के अखाड़े में उतरीं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा,लखनऊ कैंट से लड़ेंगी चुनाव

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारिफ करने वाली मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव अब राजनीति के अखाड़े में उतर आई हैं। अब तक खुद को राजनीति से दूर रखने वाली अपर्णा अब लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लडेंगी। समाजवादी पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए अपर्णा को टिकट दिया है।

arara yadav

आपको बता दें कि अपर्णा मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। वो अपने सामाजिक कामों और गायन के लिए जानी-जाती है। अपर्णा नेताजी के परिवार की पहली सदस्य है जिन्हें साल 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों के टिकट की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

आपको बता दें कि लखनऊ कैंट बेहद अहम सीट है। यहां से कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी विधायक है और माना जा रहा है कि एक बार फिर से कांग्रेस उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। ऐसे में अपर्णा का पहला ही मुकाबला तगड़ा होने वाला है। आपको बता दें प्रतीक यादव राजनीति से दूर हैं। उनका अपनी रीयल स्टेट का बिजनेस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+