सपा-बसपा गठबंधन में शिवपाल के शामिल होने पर बहू अपर्णा यादव ने कही ये बात
मुलायम की छोटी बहू अपर्णा बोलीं, सपा-बसपा के गठबंधन के साथ भी जा सकते हैं शिवपाल
uttar pradesh politics news (लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में महावीर हनुमान पर हो रही बयानबाजी पर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी अपनी बात कही हैं। अपर्णा यादव हनुमान जी को जातियों से जोड़े जाने के बयानों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि धार्मिक बातों को राजनीति से बिल्कुल नहीं जोड़ना चाहिए।

शिवपाल के गठबंधन पर बोलीं
बाराबंकी में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम के दौरान अपर्णा ने शिवपाल सिंह के गठबंधन को लेकर भी बयान दिया। अपर्णा ने कहा, अगर सपा या बसपा किसी भी पार्टी की तरफ से कोई ऑफर आता है, तो शिवपाल सिंह उस पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि शिवपाल सिंह पहले ही एलान कर चुके हैं कि गठबंधन में शामिल होने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।'

'सुप्रीम कोर्ट का आदेश आए तो काम हो'
राम मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा, 'राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। इसलिए उसका जैसा भी आदेश हो, काम होना चाहिए। राम मंदिर बनेगा या नहीं इसपर किसी सियासत नहीं करनी चाहिए।

'चाचा भतीजे के बीच नाराजगी नहीं'
शिवपाल सिंह की अखिलेश यादव से नाराजगी पर अपर्णा ने कहा कि, उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है। आज भी वो सपा की सदस्य हैं। मैं शिवपाल चाचा के साथ अक्सर इसलिए नजर आती हूं, क्योंकि वो परिवार में बड़े हैं और मैं उनकी इज्जत करती हूं। मेरे मन में किसी के प्रति कोई खटास नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications