मुलायम संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी में भर्ती, 45 मिनट तक चली डॉक्टरी जांच

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य एक बार फिर खराब हो गया है। शुक्रवार को उनको दिन में करीब 12:00 बजे संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

Mulayam Singh Yadav in PGI emergency ward

समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। बीते करीब दो महीने से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। संजय गांधी पीजीआई में इलाज के बाद उनको मेदांता भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद वह आराम कर रहे हैं।

Recommended Video

    मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए हुई पूजा और हवन

    मुलायम सिंह यादव को इसी बीच शुक्रवार को दिन में संजय गांधी पीजीआई के इमरजेंसी टू में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर्स की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। करीब 45 मिनट की जांच के बाद उनको वापस घर भेजा गया है। मुलायम सिंह यादव का इन दिनों शुगर लेवल तथा ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है जिसका नियमित अंतराल पर चेकअप होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+