तीसरी पीढ़ी की किस्मत चमकाएंगे मुलायम, पोते को दिया टिकट

दरअसल लोकसभा चुनाव में चौथी बार मैनपुरी से मैदान में उतरे मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ा था। उसी वक्त ये तय हो गया था कि जीतने के बाद मुलायम सिंह मैनपुरी सीट छोड़ेंगे और उपचुनाव में परिवार का प्रत्याशी होगा। मैनपुरी सीट के लिए तेज प्रताप उर्फ तेजू का नाम सबसे आगे था।
अब तक मुलायम सिंह यादव के परिवार की दो पीढि़यां लोकसभा पहुंची हैं। मुलायम सिंह के अलावा मैनपुरी से उनके भतीजे और बदायूं से सांसद धर्मेद्र सिंह यादव भी 2004 में मैनपुरी से सांसद बने थे। अब तीसरी पीढ़ी को संसद पहुंचाने के लिए मुलायम ने मैनपुरी सीट से पोते तेज के नाम पर मुहर लगा दी है।
तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू मुलायम के भतीजे स्वर्गीय रणबीर सिंह के बेटे है। तेजू 2009 में लंदन से एमबीए और दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा से इंटरमीडिएट की। 2011 में सैफई ब्लॉक प्रमुख बने।












Click it and Unblock the Notifications