नरेंद्र मोदी को मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे मुलायम सिंह यादव

Mulayam Singh Yadav
रॉबर्ट्सगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस और भाजपा पर सीधा हमला बोला है और कहा कि मेरे और मोदी के बीच सीधी जंग है। उन्होंने कहा कि देश की खराब हालत के लिए कांग्रेस और भाजपा समान रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच आपसी मिलीभगत है। दोनों पार्टियां नहीं चाहती कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बने। लेकिन इस बार चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का यह भ्रम टूट जाएगा। चुनाव के बाद देश में धर्मनिरपेक्ष दलों की मिली-जुली सरकार बनेगी। तीसरे मोर्चे की सरकार में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ा दल होगी।

लोकसभा की राबर्ट्सगंज सीट से सपा उम्मीदवार पकौड़ी लाल कोल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र चाहे जितनी मेहनत कर लें, चाहे जितना झूठा प्रचार कर लें लेकिन भाजपा को बहुमत नहीं दिला पाएंगे। श्री यादव ने पहली बार खुलकर कहा कि उनके और नरेंद्र मोदी के बीच सीधी लड़ाई है। मोदी अगर किसी राजनीतिक दल से सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वह समाजवादी पार्टी से हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की लड़ाई सपा और भाजपा के बीच सिमट गई है। कांग्रेस और बसपा लड़ाई में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम नरेंद्र मोदी के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। समाजवादी पार्टी अकेले भाजपा को रोकेगी।

मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को ऐसे लोग चला रहे हैं जिन्हें गेहूं, जौ, गन्ना और घास में फर्क नहीं समझ में आता है। केंद्रीय योजना आयोग ने गरीबों के साथ क्रूर मजाक किया है। योजना आयोग के हिसाब से ग्रामीण इलाकों में रोजाना 28 रूपए और शहरी इलाकों में 35 रूपए कमाने वाले लोग गरीब नहीं हैं। कांग्रेस बताए कि 28 और 35 रूपए में कोई कैसे अपना और अपने परिवार का पेट भर सकता है। कांग्रेस के लोग बहुत धनी हैं। इसलिए उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

यादव ने कहा कि कुछ मामलों में कांग्रेस और भाजपा के हित साझा हैं, इसीलिए दोनों राष्ट्रीय पार्टियां जब-तब एक दूसरे की मदद करती रहती हैं। कांग्रेस और भाजपा एक बार फिर इस कोशिश में लग गई हैं कि देश में तीसरे मोर्चे की सरकार न बनने पाए। कांग्रेस और भाजपा चाहती हैं कि देश पर केवल वही दोनों पार्टियां राज करें, तीसरा मोर्चा सत्ता में न आने पाए। उन्होंने कहा कि जनता की अनदेखी करने वालों को अब सत्ता नहीं मिलेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस बार जनता ने तय कर लिया है कि वह कांग्रेस-भाजपा की बजाय तीसरे मोर्चे को समर्थन देगी। अभी तक जिन क्षेत्रों में चुनाव हुए हैं, वहां से मिली रिपोर्टों के हिसाब से लोगों ने कांग्रेस और भाजपा को नकार दिया है। देश के ज्यादातर राज्यों में तीसरे दलों की जीत होगी। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। यूपी में समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+