हार के बाद मुलायम ने न किसी को डांटा न फटकारा

खास बात यह है कि इस बैठक में मुलायम ने न तो किसी भी कार्यकारिणी सदस्य को फटकार लगायी और न ही किसी की गलतियां गिनायीं। जबकि छोटी-छोटी बातों पर पार्टी नेताओं के सामने वो अपने बेटे व राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक को फटकारने से नहीं चूकते थे।
उन्होंने हार की जिम्मेदारी खुद लेते हुए कहा कि यह समय किसी को भला-बुरा कहने का नहीं है। उन्होने कहा जिन सिद्धांतों के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध रही है उन सिद्धांतो लिए संघर्ष जारी रहेगा। श्री यादव ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के साथ बैठककर चुनाव परिणामों की समीक्षा की।
पढ़ें- मुलायम सिंह ने किया सपा से 'दुष्कर्म', 'आरोपी' बने अखिलेश
इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं राजस्व वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, मंत्री श्री बलराम यादव, प्रवक्ता एवं मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश सचिव एसआरएस यादव भी मौजूद थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के समीकरणों में उतार चढ़ाव के बारे में बताया। मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनशक्ति सबसे बड़ी है। हमें जनता के बीच जाकर तत्काल उसका आभार जताना चाहिए। जनसामान्य को विश्वास दिलायें कि हम उनके सुख-दुःख में उनके साथ रहेगें। समाजवादी सरकार ने दो वर्ष में जनहित की जो योजनाएं चलाई है जनता उनसे लाभान्वित होगी।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने किसानों, गरीबों और पिछड़ों के लिए तमाम योजनाएं चाई है ताकि उनका आर्थिक विकास हो। किसानों को कर्ज माफी, फसल बीमा आपदा राहत, मुफ्त सिंचाई सुविधा दी गई है। गरीबों को सस्ते आवास, बस्तियों के सम्पर्क मार्गो का निर्माण एवं लड़कियों की शादी के लिए 30 हजार रूपए की धनराशि का प्राविधान किया गया है। बुनियादी ढांचे के निर्माण पर बल देने के साथ उद्योग, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण की योजनाओं को भी अमली जामा पहनाया गया है। नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इसलिए राजनीति में पूरे आत्मविश्वास के साथ जुटे रहें और कतई निराश न हों।
समाजवादी पार्टी को 2014 में 22.26 प्रतिशत मत मिले हैं। समाजवादी पार्टी को समाज के हर वर्ग का समर्थन और सहयोग मिला है। लोकसभा चुनावो में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने नेताजी को विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास और सामाजिक न्याय के लिए वे अपना काम करते रहेगें।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications