मुख्तार अंसारी के गुर्गे की लखनऊ में गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

लखनऊ, 13 दिसंबर: राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर में रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे और ठेकेदार महेंद्र प्रताप जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीसीपी सेंट्रल डॉ. ख्याति गर्ग और इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी सेंट्रल डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगाई गई हैं।

mukhtar ansari henchman mahendra pratap shot dead in lucknow

सिर में गोली मारकर हत्या

इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि महेंद्र प्रताप हरदोई रोड पर बसंतकुंज योजना के पीरनगर का रहने वाला था।
विजयनगर में अनिल शुक्ला का मकान है। उन्होंने कुछ दिन पहले असलम नाम के ठेकेदार को मकान तोड़वाने का ठेका दिया था। रविवार शाम करीब 5:30 बजे असलम के साथी ठेकेदार महेंद्र प्रताप मकान तुड़वा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और महेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से महेंद्र मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुख्तार अंसारी की गाड़ी चलाता था महेंद्र प्रताप

महेंद्र मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला था। इसके अलावा उसके पास लखनऊ में सआदतगंज और काकोरी के पते के दो आधार कार्ड मिले हैं। महेंद्र मुख्तार अंसारी की गाड़ी चलाता था। पुलिस को मौके से एक खोखा, दो कारतूस, ठेकेदार की बाइक, पर्स और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने दो से तीन राउंड फायरिंग की। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। इसके साथ ही हत्या में ठेकेदारी, लेन-देन, रंजिश समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+