UP: अस्पताल में भर्ती मुलायम और जेल में बंद आजम खान सपा के स्टार प्रचारक, लिस्ट से गायब जया बच्चन का नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को सात सीटों पर उप चुनाव होने हैं। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सांसद मोहम्मद आजम खान का नाम है, जबकि सांसद जया बच्चन का नाम गायब है। बता दें, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि सांसद मोहम्मद आजम खान अभी भी जेल में हैं। इसके बाद भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन दोनों का ही नाम है।

MP Jaya Bachchan name is missing from Samajwadi Party star campaigners list

वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा- आशीर्वाद हमारे साथ

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि यह हमारे वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान दर्शाने का एक तरीका है। वे भले ही शारीरिक रूप से प्रचार करने में सक्षम न हों, लेकिन उनका आशीर्वाद हमारे साथ है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम, आजम के अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, पार्टी महासचिव प्रोम गोपाल यादव, इंद्रजीत सरोज, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल हैं। सपा के युवा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों में अरविन्द गिरि समाजवादी युवजन सभा, दिग्विजय सिंह देव समाजवादी छात्र सभा, अनीस राजा यूथ ब्रिगेड और डॉ राम करन को भी विधानसभा उपचुनाव के क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, अभी तक किसी भी नेता ने वर्चुअली या फिजिकली अभियान शुरू नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+