लखनऊ: मकान में हिस्से के लिए बहू-बेटे ने मां को बनाया बंधक, तीन दिन तक किया प्रताड़ित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेटे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। मां से मकान अपने नाम करवाने के लिए बेटे ने बहू संग मिलकर मां को बंधक बना लिया। भूखा रखकर अमानवीय यातनाओं के साथ तीन दिन तक प्रताड़ित किया। जानकारी मिलते ही बेटी ने पुलिस की मदद से किसी तरह मां को मुक्त कराया।

पांच साल पहले हो चुकी है पति की मौत
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति कुलदीप सिंह की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। वह पीडब्लूडी से रिटायर्ड हुए थे। बेटी का विवाह कानपुर रोड निवासी एक युवक से किया था। बेटा लग्जरी कार खरीदने के लिए कई दिनों से पैसा मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर बहू भी दहेज प्रताड़ना में फंसाने की धमकी देने लगी। हद तो तब हो गई जब बेटे ने पत्नी संग मिलकर उन्हें कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट भी की।
बेटी को भी मकान में हिस्सा देना चाहती है मां
महिला ने बताया कि मकान को अपने नाम करवाने के लिए बेटे ने बहू के संग मिलकर दबाव बनाया, लेकिन वह बेटी को भी हिस्सा देना चाहती थी। बुजुर्ग ने किसी तरह अपनी विवाहित बेटी को फोन पर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद बेटी ने पुलिस की मदद से किसी तरह मां को मुक्त कराया। इंस्पेक्टर आलमबाग आनंद कुमार शाही के मुताबिक, बुजुर्ग मां ने तहरीर दी थी, लेकिन जब बेटे और बहू को थाने बुलाकर जेल भेजने की नौबत आई तो उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली। उन्होंने पुलिस से कोई भी कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications