यूपी के जेलों में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे कैदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को यूं तो अपराध के लिए जाना जाता है। लेकिन यूपी की जेल में बंद अपराधियों की साक्षरता का रिकॉर्ड काफी चौंकाने वाला है।

उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद देश भर की जेलों में बंद कैदियों की तुलना में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। यूपी की जेल में बंद कैदी बड़ी संख्या में स्नातक और परास्नातक हैं।
मामूली विवाद में अपनी पत्नी का गला रेतकर की हत्या
नेशनल क्राणम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश जेलों में कुल 1522 स्नातक जबकि 539 परास्नातक कैदी जेल में बंद हैं। वहीं दूसरे पायदान पर पंजाब का नंबर आता है जहां 374 कैदी परास्नातक हैं। जबकि मध्य प्रदेश में 226 परास्नातक कैदी जेलों में बंद हैं।
दादरी में संगीत सोम की धमकी, जमा कर देंगे लाखोंं की भीड़
पंजाब की जेल में 1226 स्नातक कैदी, मध्य प्रदेश की जेल में 614 स्नातक कैदी और तमिलनाडु में 487 ग्रेजुएट कैदी जेलों में बंद हैं। इन आंकड़ों के लिहाज से सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे कैदी यूपी की जेल में बंद हैं। वहीं समुचित आंकड़ों पर नजर डालें तो यूपी की जेलों में देश के कुल 43.5 फीसदी अनपढ़ कैदी हैं।
यूपी की जेलों को एक दूसरा पहलू भी है, सबसे ज्यादा विचाराधीन कैदियों के मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। सबसे ज्यादा विचाराधीन कैदियों की संख्या यूपी में हैं।
देश में 82 हजार 735 ऐसे कैदी जेलों में बंद हैं जो अशिक्षित हैं, वहीं एक लाख 19 हजार 370 कैदी दसवीं से भी कम पढ़े लिखे हैं। देश में कुल 2 लाख 82 हजार 879 ऐसे कैदी जेलों में बंद हैं जिनका मामला विचाराधीन है।












Click it and Unblock the Notifications